कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके ! जानिए यहाँ सबकुछ (Aankh Aane Par Kya Kare)

कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके

कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके

हेलो दोस्तों ! क्या आप कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके खोज रहे है ? तो आप बिलकुल सही जगह आये है। हम यहाँ आपके लिए कंजंक्टिवाइटिस की पूरी जानकारी लेके आये है। आपको यहाँ पर कंजंक्टिवाइटिस के घरेलु इलाज, कंजंक्टिवाइटिस के फोटोज, कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण, कंजंक्टिवाइटिस छोटे बच्चों को हो जाये तो क्या करे इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी। तो इसे पूरा पढ़े।

कंजंक्टिवाइटिस क्‍या है?

कंजंक्टिवाइटिस यह एक आंखों की बीमारी है, जिसे गुलाबी आंख, आंख आना भी कहा जाता है। कंजंक्टिवाइटिस हमारी आंख के भाग कंजंक्टिवा में एलर्जी या संक्रमण होने के कारण सूजन हो जाता है। कंजंक्टिवा हमारे आँख के पलक के अंदर और आंख के सफेद भाग को ढकने वाली ऊतक की एक पतली, पारदर्शी परत होती है। यह ऊतक (tissue) आपकी आंख को चिकनाई और सुरक्षा प्रदान करता है।

आंख आने पर घरेलू उपचार

कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके अगर आप खोज रहे है तो आपकी जानकारी के लिए यहाँ कुछ सामान्य तरीके हमने दिए है।

  1. आंखों को साफ रखें :दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। गंदे हाथों से अपनी आंखों को न छुएं। अपनी आंखों को दिन में कई बार गुनगुने पानी से धोएं। दोने के बाद अपनी आंखों को पोछने के लिए साफ, मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें।
  2. ठंडी सिकाई करे :अगर आपकी आखों में सूजन और जलन है, उसे कम करने के लिए दिन में कई बार अपनी आंखों पर ठंडी सिकाई करें। एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ लें और अपनी बंद आंखों पर रखें। 5-10 मिनट के लिए सिकाई करें।
  3. आंखों के लिए ड्रॉप्स :डॉक्टर की सलाह पर आप आंखों के लिए ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के लिए ड्रॉप्स डालते समय सावधानी बरतें। ड्रॉप्स को डालने से पहले अपने हाथों को धो लें। ड्रॉप्स को डालने के बाद अपनी आंखों को बंद कर लें और 1-2 मिनट तक पलकों को बंद रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।
  4. गुलाब जल, एलोवेरा, त्रिफला का इस्तेमाल :गुलाब जल, एलोवेरा, त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आँखों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। एक साफ कपड़े को गुलाब जल में भिगोकर अपनी बंद आंखों पर रख सकते है। एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर आप अपनी आंखों पर लगा सकते है। और त्रिफला के पानी से अपनी आंखों को धो सकते है।
  5. आराम करें: अपनी आंखों को आराम दें और ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से बचें। पूरी नींद लें। और स्वस्थ भोजन खाएं।

Eye Conjunctivitis Pictures

छोटे बच्चों की आँख आना
आँख आना ट्रीटमेंट इन हिंदी
आंख आने पर कौन सा ड्रॉप डालें
कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके
आंख में इन्फेक्शन के लक्षण
conjunctivitis treatment in hindi

आंख में इन्फेक्शन के लक्षण

क्या आपको पता है की कंजंक्टिवाइटिस की पहचान करने के लिए कोनसे लक्षण देखे जा सकते है ? यहाँ आपको आंख में इन्फेक्शन के लक्षण मिलेंगे।

  1. कंजंक्टिवाइटिस होने पर आपकी आंखों का सफेद भाग लाल या गुलाबी हो जाता है।
  2. आपकी आंखें खुजलीदार हो सकती हैं और आपको इसे खरोंचने का मन हो सकता है।
  3. आप अपने आंखों में जलन महसूस कर सकते है।
  4. आपकी आंखों से पानी लगातार आ सकता है।
  5. आपके आंखोंकी पलकें भी सूज सकती हैं
  6. सुबह उठने पर आपके आँखों की पलकें आपस में चिपक सकती हैं।
  7. आपकी आंखों से मवाद आ सकता है।
  8. आपकी दृष्टि धुंधली हो सकती है।
  9. आपकी आंखें प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं।

बच्चों की आंख आने पर क्या करना चाहिए

क्या आपके बच्चे को भी कंजंक्टिवाइटिस यानि आँखों का इन्फेक्शन हुआ है ? अगर हां तो यहाँ आपको बच्चों की आंख आने पर क्या करना चाहिए इसपर जानकारी मिल जाएगी।

  1. डॉक्टर को दिखाए
    बच्चों की आंख आने पर सबसे पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपके बच्चे की आंखों की जांच करके यह बता पाएंगी कि उसे किस प्रकार का संक्रमण है और उसपर उचित उपचार भी बताएँगे।
  2. घरेलू उपचार:
    आप कुछ सामान्य घरेलू उपचार भी कर सकते है। जैसे की आप अपने बच्चे की आंखों को साफ रख सकते है।
    दिन में कई बार अपने बच्चे के हाथों को साबुन और पानी से धो सकते है। सूजन और जलन को कम करने के लिए दिन में कई बार बच्चे की आंखों पर ठंडी सिकाई कर सकते है।
  3. कुछ सावधानियां:
    आपको कुछ सावधानिया भी बरतनी होगी जैसे की बच्चे को मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से रोके, आंखों को रगड़ने से मना करें, बच्चे के साथ सोने से बचें।

Conclusion :कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके

आशा है की यहाँ दी कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके (aankh aane par kya kare), आँख आना ट्रीटमेंट इन हिंदी (conjunctivitis meaning in hindi), आंख आने पर कौन सा ड्रॉप डालें, छोटे बच्चों की आँख आना (conjunctivitis symptoms in hindi) जैसी जानकारी आपको जानने में मदत करेंगे।

कंजंक्टिवाइटिस की दवाएं (aankh aaye to kya kare), कंजंक्टिवाइटिस के इलाज के बारे में जानकारी (aankh aana kya hota hai), कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण (aankh aa jaye to kya kare) इसका जवाब भी आपको इस आर्टिकल में मिल जायेगा।

इस आर्टिकल को आप अपने दोस्त, रिश्तेदारों को शेयर करके मदत करे। आंख आने पर क्या करें इसकी जानकारी को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले। अगर आपको नेत्र रोग घरेलू उपचार पर कोई सवाल या शंका है तो हमें कमेंट करके पूछे। धन्यवाद् !